चुनाव आयोग ने विधानसभा और संसदीय उम्मीदवारों के लिए बढ़ाई चुनावी खर्च सीमा, जानें अब कितना खर्च कर सकेंगे उम्मीदवार

भारतीय चुनाव आयोग ने आज संसदीय और विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के लिए मौजूदा चुनाव खर्च की सीमा को बढ़ा दिया है। विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के लिए चुनावी खर्च की सीमा को अधिकतम 40 लाख रुपए की किया गया है। बता दे जिस राज्य में खर्च सीमा 28 लाख थी उसे 40 लाख किया गया है।

और जिस राज्य में 20 लाख थी उसे 28 लाख किया गया है। इसके साथ ही संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में, उम्मीदवार के लिए चुनावी खर्च की सीमा जिन राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश में 54 लाख थी उसे बढ़ाकर 75 लाख कर दिया गया है। और जहां 70 लाख थी उसको बढ़ाकर 95 लाख किया गया है। और ये सीमाएं आगामी सभी चुनावों में लागू होंगी। आपको बता दे कि चुनाव खर्च की सीमा में इससे पहले संशोधन 2014 में किया गया था।

Related Articles

Back to top button