
पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट का मामला सामने आया है। इस विस्फोट में कई मकान भी जमींदोज हो गए हैं। हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो गई है। अब तक 1 दर्जन घायलों को निकाला गया है। 4 घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। मौके पर राहत और बचाव का कार्य जारी है।
शादी का सीजन चल रहा है और बड़े स्तर पर आतिशबाजी हो रही है। इन आतिशबाजीयों की वजह से कई बड़ी घटनाएं भी हो रही हैं। कहीं पर आग लग रही है तो कहीं पर विस्फोट की घटना सामने आ रही है। ताजा मामला संभल के गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र मुहल्ला सराय से सामने आया है। यहां पर पटाखे फैक्ट्री में विस्फोट से अब तक 4 लोगों की मैत हो गई है।
संभल
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) June 13, 2023
➡️पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट का मामला
➡️हादसे में अब तक 3 लोगों की मौत
➡️महिला समेत 3 लोग मृत घोषित हुए
➡️मलबे से लोगों निकालने का काम जारी
➡️2 और लोगों को डॉक्टरों को मृत घोषित किया
➡️हादसे में अबतक 3 लोगों की हो चुकी मौत
➡️हादसे में 9 लोग घायल,अस्पताल में भर्ती… pic.twitter.com/iW2PAen5LR
यह विस्फोट इतना खतरनाक था कि आपने आसपास बने मकानों को भी अपने जद में ले लिया। आसपास के कुछ और मकानों में दरारें आई और सभी को खाली करा लिया गया है। हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हुई है जिसमें 3 महिलाऐं और एक बच्ची की शामिल है। मलबे से लोगों निकालने का काम जारी है। अबतक 1 दर्जन घायलों को निकाला गया है। 4 घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। मौके पर राहत और बचाव का कार्य जारी है।