दलित परिवार के घर भोजन कर विदेश मंत्री ने प्रबुद्धजनों को समझाया विदेश नीति, सीएम योगी आदित्यनाथ का जताया आभार

एस जयशंकर ने दलित परिवार के घर पहुंच कर भोजन किया. इसके बाद विदेश मंत्री महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में आयोजित भारतीय विदेश नीति उद्देश्य एवं विशेषताएं विषय संगोष्ठी में शामिल हुए.

वाराणसी- रविवार से वाराणसी में G – 20 सम्मेलन की बैठक शुरू होने वाली है.सम्मेलन को लेकर अपने चार दिवसीय दौरे पर विदेश मंत्री एस जयशंकर वाराणसी दौरे पर है. अपने दौरे के दूसरे दिन एस जयशंकर  ने दलित परिवार के घर पहुंच कर भोजन किया. इसके बाद विदेश मंत्री महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में आयोजित भारतीय विदेश नीति उद्देश्य एवं विशेषताएं विषय संगोष्ठी में शामिल हुए. इस मौके पर विदेश मंत्री ने एस.जयशंकर ने काशी के प्रबुद्धजन और बीजेपी कार्यकर्ताओं को सरकार के विदेश नीति से अवगत करवाया.  

विदेश मंत्री ने दलित परिवार के घर भोजन कर दिया संदेश  

अगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी नेता टिफिन बैठक कर वोटरों को साधने में जुटी हुई है. ऐसे में सरकार के 9 साल पूरा होने पर विदेश मंत्री ने बूथ स्तर पर बीजेपी को मजबूत करते नजर आए. यही वजह है कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने वाराणसी के सिगरा स्थित मलदहिया स्थित दलित परिवार के घर बीजेपी पदाधिकारियों के साथ भोजन किया.वाराणसी के वार्ड नंबर 34 की निवासी सुजाता देवी के घर भोजन कर विदेश मंत्री ने आगामी लोकसभा चुना को लेकर बड़ा संदेश दिया.

प्रबुद्धजनों को विदेश मंत्री ने संबोधित कर सरकार की गिनाई उपलब्धियां

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने काशी के प्रबुद्धजनों को सरकार की उपलब्धियों को गिनवाई. इसके साथ ही बड़ी विकट परिस्थितियों में सरकार ने कैसे विदेशनीति से देश को चौकाया और कैसे यूक्रेन के युद्ध में अपने देशवासियों को सुरक्षित देश पहुंचाया। इन तमाम विषयों को लेकर संगोष्ठी के दौरान विदेश मंत्री ने संबोधित किया। उन्होंने सरकार के 9 साल में कैसे विदेशों में भारत को देखने के नजरिए को बदला है इस पर प्रकाश डाला।

विदेश मंत्री ने सीएम योगी आदित्यनाथ का जताया आभार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने वाराणसी में शुरू हो रहे G -20 की बैठक को लेकर कहा कि G -20 सम्मेलन प्रारंभ हो रहा है और यह बहुत सफल होगा।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि मुझे आशा है कि काशी के निवासी इसका पूरा स्वागत करेंगे। G – 20 में आए हुए डेलीगेट्स को काशी देखने का सौभाग्य मिलेगा। विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ और यहां के शासन का आभार प्रकट करता हूं कि G -20 का कार्यक्रम सफल होगा।  

रिपोर्ट : नीरज जायसवाल , वाराणसी   

Related Articles

Back to top button