मुजफ्फरनगर में प्रेमी जोड़े की पिटाई मामले में FIR, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में प्रेमी जोड़े की सरेआम पिटाई के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हिंदू संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बता दे कि मामला थाना सिविल लाइन क्षेत्र का है, जहां हिंदू युवती और मुस्लिम युवक होने के कारण दोनों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया है।

सार्वजनिक स्थान पर मारपीट की

जानकारी के अनुसार, युवती ने खुद पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उसके और उसके प्रेमी के साथ सार्वजनिक स्थान पर मारपीट की। युवती ने बताया कि जब वह अपने प्रेमी को बचाने का प्रयास कर रही थी, तब आरोपियों ने उसके साथ भी अभद्रता की।

आरोपियों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज

वही पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर गौरव, कुशल, शुभम, प्रशांत और लोकेश समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

युवक मुस्लिम और युवती हिंदू होने की वजह से कुछ लोगों ने दोनों को निशाना बनाया था

बताया जा रहा है कि युवक मुस्लिम और युवती हिंदू होने की वजह से कुछ लोगों ने दोनों को निशाना बनाया था। घटना के बाद मामले का वीडियो भी सामने आया था, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूरे मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है।

Related Articles

Back to top button