Gyanvapi Mosque Issue: ज्ञानवापी मस्जिद में आया नया मोड़, सनातन संघ ने किया केस वापस लेने का ऐलान…

वाराणसी. वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। पहले ज्ञानवापी परिसर में वीडियोग्राफी पर घमासान हुआ। लगातार सर्वेक्षण के आदेश के बाद भी हंगामे की वजह से सर्वे न हो पाना और अब इस पूरे मामले में नया मोड़ आ गया है। यहां नियमित दर्शन पूजन को लेकर 2 दिनों से सर्वे पर काशी में बवाल मचा हुआ है। सर्वे का आदेश 5 महिलाओं की याचिका पर दिया गया था।

वाराणसी. वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। पहले ज्ञानवापी परिसर में वीडियोग्राफी पर घमासान हुआ। लगातार सर्वेक्षण के आदेश के बाद भी हंगामे की वजह से सर्वे न हो पाना और अब इस पूरे मामले में नया मोड़ आ गया है। यहां नियमित दर्शन पूजन को लेकर 2 दिनों से सर्वे पर काशी में बवाल मचा हुआ है। सर्वे का आदेश 5 महिलाओं की याचिका पर दिया गया था। अब उसी याचिका को वापस लेने की तैयारी शुरू हो गई है। अगस्त 2021 में दाखिल करने वाली इन 5 महिलाओं के पीछे विश्व वैदिक सनातन संघ नाम की एक संस्था थी। तेजी से बदलते घटनाक्रम के बीच विश्व वैदिक सनातन संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह बिसेन ने ऐलान किया कि वो मंदिर पक्ष की ओर से मामले पर दी गई याचिका वापस लेंगे।

राखी सिंह ,सीता साहू ,मंजू व्यास, रेखा पाठक , लक्ष्मी देवी समेत पांच महिलाओं ने व्यक्तिगत तौर पर श्रृंगार गौरी के नियमित दर्शन पूजन के लिए याचिका दी थी। सर्वे के 2 दिनों में राखी सिंह को छोड़कर अन्य महिलाएं सर्वे के दौरान मौजूद थी, लेकिन राखी सिंह नदारद थी, जिसे लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे कि क्या वादी टीम के सदस्यों के बीच किसी तरह के कोई मतभेद है। राखी सिंह जितेंद्र सिंह बिसेन की रिश्तेदार हैं। राखी सिंह के नेतृत्व में ही इन सभी महिलाओ ने याचिका दी थी। राखी सिंह ही इस मामले में मुख्य वादी हैं।

फिलहाल वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद मामले पर संग्राम छिड़ा हुआ था। अब इसमें नया मोड़ आने से मामला और गंभीर होता जा रहा है। अभी तक जिसने संस्था ने नियमित दर्शन पूजन के लिए याचिका दायर की थी अब वोही इससे पीछे हटते नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button