2011 वर्ल्ड कप की जीत का श्रेय धोनी को देने पर भड़के हरभजन, कही ये बड़ी बात…

महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली भारतीय टीम ने 2011 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका को हराकर विश्व कप ट्रॉफी जीत कर करोड़ो भारतीयों के सपनों को पूरा किया था। भारत ने फाइनल में श्रीलंका को 6 विकेट से हरा कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी।

और वर्ल्ड कप जीतने के 28 साल के लंबे इंतजार को खत्म किया था। और विश्व कप जीतने वाला पहला मेजबान देश बन था। वही अब टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह एक शो के दौरान तब भड़क गए जब 2011 वर्ल्ड कप की जीत का क्रेडिट सिर्फ धोनी को दिया जा रहा था।

इस दौरान हरभजन सिंह ने कहा कि जब ऑस्ट्रेलिया विश्व कप जीतता है तो सब कहते है कि ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप जीता लेकिन जब भारतीय टीम ने 28 साल बाद वर्ल्ड कप अपने नाम किया तो सब कहने लगे की धोनी ने जीता। क्या धोनी ने यह वर्ल्ड कप अकेले जीता है बाकी के 10 प्लेयर लस्सी पीने गए थे।

Related Articles

Back to top button