
हाथरस- हाथरस सत्संग कांड में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई,कई लोग घायल हो गए. हाथरस सत्संग कांड का मुख्य आरोपी मधुकर शुक्रवार की रात को ही गिरफ्तार हो चुका था.
हाथरस कांड का मुख्य आरोपी मधुकर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.कोर्ट ने मधुकर को न्यायिक हिरासत में भेजा है.
हाथरस
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) July 6, 2024
➡हथरस कांड का मुख्य आरोपी न्यायिक हिरासत में
➡मधुकर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
➡हाथरस सत्संग का मुख्य आयोजक था मधुकर
➡कोर्ट ने मधुकर को न्यायिक हिरासत में भेजा #HathrasStampede #hathrasupdate #Latest_News #bharatsamachar pic.twitter.com/BYL5k111on
बता दें कि हाथरस में 2 जुलाई को भगदड़ मचने से 121 लोगों की मौत हो गई थी. इस मामले में मुख्य आरोपी देवप्रकाश मधुकर को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. अब हाथरस पुलिस सोमवार या मंगलवार को मधुकर की पुलिस रिमांड के लिए कोर्ट में एप्लीकेशन लगाएगी.
शुक्रवार यानी बीती रात हाथरस पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने दिल्ली के नजफगढ़ इलाके से मधुकर को गिरफ्तार किया था.









