UP में गर्मी से होगा बुरा हाल! बंगाल, छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र के अगले पांच दिन गंभीर; IMD ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार आने वाले पांच दिन अभी और अधिक गर्मी का सामना करना पड़ सकता है, तापमान 2-3 डिग्री तक बढ़ सकता है।

गर्मी अपने प्रचंड रूप में आने वाली है। एक तरफ चिनाव से बढ़ती सियासी गर्मी, तो दूसरी तरफ मौसम में होते बदलाव के चलते देश भर के कई हिस्से प्रचंड गर्मी से तपने वाले हैं। हालात ऐसे हैं कि सुबह के 10 बजते ही दोपहरी जैसी गर्मी महसूस होने लग रही है। इस बीच मौसम विभाग के तरफ से जारी किये गए अपडेट के तहत पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर पश्चिम बंगाल के गंगा तट के इलाकों के कई क्षेत्रों में अधिकतम पारा 42-45 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। इसके साथ ही उत्तराखंड से लेकर हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के साथ लगते तराई वाले राज्यों को छोड़कर पूर्वी, मध्य और दक्षिण भारत के कम से कम 15 राज्य प्रचंड गर्मी और लू की चपेट में हैं।  

मौसम विभाग के तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार आने वाले पांच दिन अभी और अधिक गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान तापमान 2-3 डिग्री तक बढ़ सकता है। वहीं, ज्यादातर राज्यों में अप्रैल से लेकर जून के बीच 20 दिनों तक लू चलने की आशंका जताई गई है।

इन इलाकों में गर्मी दिखाएगा अपना प्रचंड रूप

20 अप्रैल यानी शनिवार को भारतीय मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए लू और गर्मी का पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके तहत पूर्वी उत्तर प्रदेश, गंगा के तटीय पश्चिम बंगाल, उत्तरी रायलसीमा, मध्य ये इलाके भयंकर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा, महाराष्ट्र के कुछ हिस्से, तेलंगाना, ओडिशा के अलग-अलग हिस्से गर्मी की चपेट मे आने वाले हैं। इस दौरान यहां अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस तक जाने वाला है।

वहीं, पूर्वी मध्य प्रदेश से लेकर पूर्वी उत्तर और  झारखंड के कुछ हिस्सों में 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रहने का अनुमान लगाया गया है। इस दौरान भीषण लू के चलते बंगाल से गंगा के तटी इलाकों में लोगों को गर्मी की मार झेलनी पड़ सकती है। इस बीच कर्नाटक के आंतरिक इलाकों के साथ  तमिलनाडु, पुडुचेरी, उत्तराखंड, विदर्भ और पश्चिमी मध्य प्रदेश जैसे इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य पारा से 2-3 डिग्री अधिक दर्ज किया जा सकता है।

गर्मी के बीच इन राज्यों में होगी तेज बारिश

विभाग के तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर के लगभग सभी राज्यों के साथ महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक के कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

बता दें, रविवार को मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने का भी अनुमान लगाया गया है। महाराष्ट्र, ओडिशा, झारखंड और छत्तीसगढ़ में 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने का भी पूर्वानुमान है।

उत्तर भारत के लोगों को नहीं मिलेगी राहत

आईएमडी के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। हालांकि, इसके बाद इसमें कुछ कमी भी आएगी। इस बीच पश्चिम भारत में अगले दो दिन के दौरान अधिकतम तापमान में कुछ खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। जिसके बाद तापमान में 3 डिग्री तक वृद्धि हो सकती है। फिलहाल, उत्तर भारत में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होना है।

Related Articles

Back to top button