यूपी के कई जिलों में भीषण बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिनों तक आंधी के साथ होगी बरसात

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून अब पूरी तरह से एक्टिव हो गया है। बता दे कि पिछले 24 घंटों में राज्य के 71 जिलों में भारी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए पूरे इलाके में भारी बारिश के साथ बिजली कड़कने का अलर्ट जारी किया है। वही इसके साथ ही मौसम विभाग ने इलाके के कई इलाकों में गरज के साथ बारिश होने की भी संभावना जताई है। यूपी में भारी बारिश की वजह से तापमान में भी काफी गिरावट आई है।

5 दिनों तक बारिश जारी रहने के आसार

सीनियर वेदर साइंटिस्ट अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से बारिश का सिस्टम अब मध्य प्रदेश के आसपास पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि इसका असर अब यूपी पर भी पड़ रहा है। इसलिए इलाके में मानसून ने पकड़ बना ली है। अगले 5 दिनों तक बारिश जारी रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को लखनऊ में बिजली कड़कने के साथ बारिश की संभावना है। लखनऊ में मैक्सिमम टेम्परेचर 34 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम टेम्परेचर 26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

जानें किन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

वही मौसम विभाग ने गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बिजनौर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, बाराबंकी, कानपुर नगर, कानपुर देहात, हमीरपुर और जालौन में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में तेज बारिश की संभावना

इसके साथ ही मौसम विभाग ने आगरा, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, कासगंज, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, महोबा, ललितपुर, बांदा, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, श्रावस्ती, बहराइच, बलरामपुर, गोंडा, अयोध्या, बस्ती, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, संतकबीरनगर, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ और बलिया में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा क्षेत्र के प्रदेश के अन्य जिलों में हल्की बारिश होने के आसार है।

Related Articles

Back to top button