कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, तीन लोगों की मौत

कुशीनगर : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक बहुत ही दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब बाइक और अर्टिगा की आमने-सामने टक्कर हो गई। घटना की जगह पर मौजूद लोगों ने लोकल पुलिस को सूचना दी, जो मौके पर पहुंची और गांव वालों के साथ मिलकर बचाव कार्य शुरू किया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बता दे यह हादसा शनिवार सुबह करीब 2 बजे अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के हाटा-पिपराइच रोड पर सोनबरसा पट्टन के पास हुआ। पुलिस के मुताबिक, हाटा की तरफ से अहिरौली बाजार की तरफ जा रही एक बाइक की सामने से आ रही अर्टिगा कार से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की हुई पहचान

मृतकों की पहचान विवेक सिंह (25) पुत्र हीरालाल सिंह, शालू (31) पत्नी महेंद्र सिंह और माधुरी (55) पत्नी अनिरुद्ध सिंह निवासी डुमरी स्वांगी पट्टी, थाना थाना कोटवाली हाटा, जिला कुशीनगर के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कार चालक हिरासत में

पुलिस ने अर्टिगा कार को कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।

जाने क्या कहा सीओ ने?

घटना के बारे में जिला मजिस्ट्रेट कसया कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कार चालक को हिरासत में लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है। आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button