‘भारत में रहना है तो वंदे मातरम् गाना है’, सीएम योगी का बड़ा बयान

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रध्वज के सम्मान और देशभक्ति को लेकर बड़ा संदेश दिया। सीएम योगी ने कहा कि तिरंगा भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह देश के गौरव, बलिदान और एकता का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने देश के महान क्रांतिकारियों और वीर सपूतों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाएं और अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान प्रकट करें।

सीएम योगी ने कहा कि राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत का सम्मान हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि देश के प्रतीकों का अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा और सम्मान नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, “भारत में रहना है तो वंदे मातरम् गाना है।” उन्होंने युवाओं को देश की ऊर्जा का प्रतीक बताते हुए कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा रही है।

सीएम योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोगों के लिए सत्ता सर्वोपरि थी, जबकि देश और समाज हमेशा प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति, परंपरा और राष्ट्र भावना को मजबूत करना सभी की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने लोगों से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद करने और देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने का आह्वान किया।

Related Articles

Back to top button