मार्टिन गप्टिल का रिकार्ड तोड़ सिक्सर किंग बने रोहित शर्मा, रनों के मामले में भी हिटमैन शीर्ष पर काबिज

शुक्रवार को नागपुर में भारत और आस्ट्रेलिया के मध्य खेले गये टी-20 मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टी-20 में सार्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बने।

शुक्रवार को नागपुर में भारत और आस्ट्रेलिया के मध्य खेले गये टी-20 मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टी-20 में सार्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बने। इससे पहले मार्टिन गप्टिल 172 छक्कों का रिकार्ड था। नागपुर में खेलते हुए रोहित शर्मा ने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का लगा यह रिकार्ड अपने नाम किया।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शुक्रवार को छक्कों के मामले में न्यूज़ीलैन्ड के ओपनर मार्टिन गप्टिल को पछाड़ दिया। अब इस लिस्ट में 176 छक्कों के साथ रोहित पहले स्थान पर काबिज हैं। मार्टिन गप्टिल 172 छक्कों के साथ दूसरे तो 124 छक्कों के साथ क्रिस गेल तीसरे स्थान पर काबिज हैं। पुर्व इंगलिश कप्तान इयोन मार्गन(120) चौथे और आस्ट्रेलियाई कप्तान अरोन फिंच(119) पाचवें स्थान पर हैं। वहीं टी-20 में रनों के मामले में भी हिटमैन रोहित शर्मा 3600 रन बनाकर शीर्ष पर काबिज हैं वहीं विराट कोहली जो अब तक 3586 रन बना चुके हैं दूसरे स्थान पर हैं। मार्टिन गप्टिल 3497 रनों के साथ सूची में तीसरा स्थान हैं।

टी-20 सिरीज़ का दूसरे मैच बारिश की बाधा के बाद 8-8 ओवरों का कर दिया गया था। जिसमें पहले बैटिंग करते हुये आस्ट्रेलिया ने 90 रन बनाये जिसको भारत ने 4 गेंद रहते ही हासिल कर लिया। भारत की ओर से सबसे ज्यादा 46 रन रोहित शर्मा ने बनाये। गेंदबाजी में अक्षर पटेल ने 13 रन देकर दो विकेट झटके और जसप्रीत बुमराह ने भी वापसी करते हुये 2 ओवर में 23 रन देकर एक विकेट चटकाया। भारत और आस्ट्रेलिया के मध्य अगला टी-20 25 सितम्बर को खेला जाना है।

Related Articles

Back to top button
Live TV