
झांसी. उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आज झांसी जिले के दौरे पर हैं। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सरसैडा नहर एवं बड़वार झील, आमली नहर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग के अधिकारियों को फटकार भी लगाई। नहरों में सफाई न होने पर मंत्री जी की नाराजगी दिखी। सिचाई विभाग के अधिकारी को फटकार लगाते हुए चेतावनी दी है।
झांसी दौरे पर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, झांसी के टहरोली तहसील क्षेत्र में पहुँचे। जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सरसैडा नहर एवं बड़वार झील, आमली नहर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग के अधिकारियों की फटकार लगाई,नहरों में सफाई न होने पर नाराज़ दिखे, सिचाई विभाग के अधिकारी को फटकार लगाते हुए चेतावनी दी।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि किसानों के खेतों तक पानी उपलब्ध हो और इस कार्य में लापरवाही बरतने वालों पर कार्यवाही भी की जाएगी ।