
लखनऊ– बीजेपी के सहयोगी दल RLD के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने कांवड़ मार्ग पर दुकानों पर नाम लिखने के सरकारी आदेश का खुला विरोध किया है. जयंत ने योगी सरकार से इस फैसला वापस लेने की मांग की है.
जयंत चौधरी ने यूपी सरकार के फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि हिंदू मुसलमान की एकता पर बल दिया है. जयंत ने कहा की पार्टी अपने स्टैंड पर कायम है.
जयंत ने कहा कि कांवड़ ले जाने वाले,सेवादार की पहचान नहीं होती.धर्म या जाति की पहचान करके कोई सेवा नहीं लेता. इसे धर्म और जाति से भी नहीं जोड़ा जाना चाहिए.जयंत ने सरकार से फैसला वापस लेने की मांग की.
आरएलडी दिल्ली और लखनऊ में बीजेपी के साथ सत्तारूढ़ है.दोनों जगह उनके मंत्री है. जयंत जब यूपी सरकार के फैसले की आलोचना कर रहे थे तब उनके बगल में योगी सरकार के मंत्री अनिल कुमार भी मौजूद थे.
बता दें कि बीते दिनों में सीएम योगी ने कांवड़ यात्रा को लेकर एक फैसला सुनाया था. जिसमें योगी सरकार की ओर से कि कांवड़ मार्गों पर खाने पीने की दुकानों पर ‘ नेमप्लेट’ लगाने का निर्देश दिया गया था. ताकि दुकानों पर संचालक मालिक का नाम और पहचान पता हो. कि दुकान किसकी है. इस आदेश के बाद प्रदेश सरकार की ओर से बयान जारी कर कहा गया कि कांवड़ यात्रियों की आस्था की शुचिता बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है. और हलाल सर्टिफिकेशन वाले प्रोडक्ट बेचने वालों पर भी कार्रवाई होगी.









