
कानपुर. कानपुर में गोविंदनगर विधानसभा के रतनलाल नगर में कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा बीजेपी रोजगार नही देगी, महिलाओं को सशक्त नही करेंगे, जनता को आत्मनिर्भर नही बनायेगे, ये केवल धर्म के आधार पर प्रचार कर जनता के जज्बातों से खेलते है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा देश का किसान रो रहा है, किसान ने आंदोलन किया तो कुचला गया,बीजेपी के मंत्री के बेटे ने अपनी जीप से किसानों को कुचल दिया, प्रियंका गांधी ने आशीष मिश्रा की जमानत पर कहा लखीमपुर में किसानों को कुचला गया, मंत्री के बेटे ने किसानों को कुचला, BJP सरकार ने आपके लिए क्या किया ?, उस मंत्री को PM,CM मंच पर बैठाते है। मंत्री के बेटे रिहा कर दिया गया, जमानत मिल गई। मंच से जनता से सवाल करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा जिनकी मौत हुई, उनको परिवारों को कौन देखेगा, क्यों सो रहे हो,क्या दे रही ये सरकार आपको।
कोविड काल मे भी जनता स्कूल की फीस और बिजली के बिल भर रहे थे, बीजेपी केवल पैसे वालों की पार्टी है, 12 लाख सरकारी पद खाली पड़े है बीजेपी ने क्यों नही भरे, सिलेंडर, राशन और एकाउंट में पैसे देकर जनता को प्रलोभन दे रहे है। महिलाओं पर अत्याचार हुए, कानपुर में भी दो ऐसी माँ मिली जिनकी बेटियों के साथ रेप हुआ और न्याय नही मिला।
प्रियंका गांधी ने कहा देश का किसान रो रहा है, किसान ने आंदोलन किया तो कुचला गया,बीजेपी के मंत्री के बेटे ने अपनी जीप से किसानों को कुचल दिया,सरकार जनता को एक बोरी राशन में निर्भर कर रही है, किसी धर्म ने नही सिखाया कि बटवारा करो, धर्म यही सिखाता है कि सेवा करो, जब भी जनता के सामने आते है सिर्फ गुमराह करने का काम करते है, अगर 5 साल जनता ने और दिए तो नौजवानों को नौकरी और महिलाओं को सुरक्षा कभी नही मिलेगी।
कांग्रेस 3 सालों से जनता के लिए यूपी में लड़ रही है, कांग्रेस के लिए सेवा ही धर्म है, प्रियंका बोली बीजेपी ने देश को बेच डाला, 70 सालों में कांग्रेस ने बनाया न होता तो बीजेपी बेचती क्या !! यूपी में 30 साल में जनता ने सबको परखा क्या मिला आपको, प्रियंका ने जनता से कहा इस बार कांग्रेस को मौका दीजिए, चुनाव में सिर्फ विकास की बात होनी चाहिए, हर नेता से विकास के बारे में पूछिए और न सुने तो नेताओ को खदेड़ दीजिए।