केजरीवाल ने INDIA गठबंधन को दिया झटका, पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी “आप”

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को इंडिया गठबंधन को झटका देते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए ...

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को इंडिया गठबंधन को झटका देते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आपने हमें विधानसभा चुनाव में 117 में 92 सीटें दिलाई, इसी के साथ हमारी पार्टी ने पंजाब में इतिहास रचा था। अब आगे आने वाले लोकसभा चुनाव में आपको चंडीगढ़ समेत पंजाब की सभी 14 सीटों पर हमारे प्रत्याशियों को जीत दिलानी है।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि मैं आपके पास हांथ जोड़कर आने वाले चुनाव के लिए एक आर्शीवाद मांगने आया हूं। उन्होंने कहा कि दो महीने में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं, लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब से 13 और चंडीगढ़ से एक, कुल मिलाकर 14 सीटें हैं। अगले 10-15 दिनों में AAP इन सभी 14 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी। इस सभी सीटों पर आपको आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों को जीत दिलानी है।

इसी के साथ केजरीवाल ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन से अलग सभी सीटों पर अकेले ही चुनाव लडे़गी।

Related Articles

Back to top button