डॉक्टर जी और कांतारा समेत जानिये, इस वीकेंड कैसा रहा फिल्मों का बॉक्सऑफिस पर प्रदर्शन?

शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्में रिलीज हुयी थी। आयुष्मान खुराना की डॉक्टर जी और परिणीति चोपड़ा की फिल्म कोड नेम तिरंगा बड़े पर्दे पर रिलीज हुई।

शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्में रिलीज हुयी थी। आयुष्मान खुराना की डॉक्टर जी और परिणीति चोपड़ा की फिल्म कोड नेम तिरंगा बड़े पर्दे पर रिलीज हुई। इन दोनों फिल्मों के अलावा कन्नड़ फिल्म कांतारा को भी हिन्दी में डब करके रिलीज किया गया है। गॉडफादर और PS1 भी अभी कुछ सिनेमाघरों में लगी हुयी है।

आयुष्मान की डॉकटर जी के पहले दिन 3 करोड़ की कमायी करने के बाद शनिवार को फिल्म की कमाई में उछाल देखा गया। फिल्म ने शनिवार को 6 करोड़ और रविवार को 7 करोड़ की कमायी की है। दर्शकों के साथ डॉक्टर जी को आलोचको का भी समर्थन मिल रहा है। फिल्म को तारीफों का फायदा भी मिलने की उम्मीद है और हो सकता है कि आने वाले दिनों में फिल्म अपना बजट को पार करने में सफल हो जाये। वहीं पहले दिन सिर्फ 75 लाख कमा सकी परिणीति की फिल्म कोड नेम तिरंगा आगे भी कुछ खास कमाल नहीं कर पायी और पहले ही वीकेंड में फिल्म होने की ओर अग्रसर है।

दर्शकों की भारी डिमांड के बाद कन्नड़ फिल्म कांतारा को शुक्रवार को हिन्दी में डब करके रिलीज किया गया है। फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में शानदार प्रदर्शन करते हुये 10 करोड़ की कमायी की है। पहले से सिनेमाघरों में मौजूद फिल्में जैसे विक्रम वेदा, PS1 और गॉडफादर की रफ्तार अब धीमी पड़नी शुरू होगयी है। अगले हफ्ते दीवाली के मौके पर दो बड़ी फिल्में राम सेतु और थैंक गॉड रिलीज होनी हैं। थैंक गॉड और राम सेतु से इस हफ्ते अक्षय कुमार और अजय देवगन आमने सामने होंगे।

Related Articles

Back to top button