लखीमपुर: महिला डॉक्टर की पति ने की निर्मम हत्या, छिपाने के लिए 400 KM दूर किया अंतिम संस्कार, ऐसे हुआ खुलासा

लखीमपुर में महिला डॉक्टर की पति ने निर्मम हत्या कर दी है। पति ने मारपीट के दौरान महिला डॉक्टर की हत्या कर दी है। हत्या की घटना को छिपाने के लिए पति ने 400 किमी दूर अंतिम संस्कार किया और वापस आकर पत्नी की गुमशुदगी की FIR दर्ज कराई।

लखीमपुर. लखीमपुर में महिला डॉक्टर की पति ने निर्मम हत्या कर दी है। पति ने मारपीट के दौरान महिला डॉक्टर की हत्या कर दी है। हत्या की घटना को छिपाने के लिए पति ने 400 किमी दूर अंतिम संस्कार किया और वापस आकर पत्नी की गुमशुदगी की FIR दर्ज कराई। शक होने पर पुलिस ने पति और ससुर को हिरासत में ले लिया है। महिला डॉक्टर शहर के बहादुरनगर निवासी थी।

सीओ सदर संदीप सिंह ने बताया महिला गुमशुदगी की जांच के दौरान कई अहम सुराग लगे। महिला के पति और ससुर का फोन दो दिन बंद था। शक होने पर पूछताछ करने पर मामले का खुलासा हुआ है। बीते 26 नवंबर को घरेलू झगड़े में डंडा लगने से डॉक्टर महिला की मौत हो गई थी। जिसके बाद पति और ससुर ने महिला के शव को हापुड़ ले जाकर अंतिम संस्कार किया। बाद में लापता होने की एफआईआर दर्ज करा दी।

सीओ सदर संदीप सिंह ने बताया जिस एंबुलेंस से महिला के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गये थे, उसके ड्राइवर से पूछताछ हुई है। मामले में पति और ससुर को हिरासत में लिया गया है। डॉक्टर महिला की हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button