लखनऊ. लखनऊ के लुलु मॉल में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल होने के बाद से ही विवादों में हैं। लुलु मॉल में नमाज पढ़ने वालों की तलाश में जुटी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वायरल वीडियो की मदद से पुलिस ने 9 लोगों में से 4 को गिरफ्तार कर लिया है। ये गिरफ्तार चारों युवक लखनऊ के ही रहने वाले हैं। बता दें, लुलु मॉल में नमाज पढने के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
जानकारी के मुताबिक, लुलु मॉल में नमाज पढ़ने वाले 9 लोगों में से 4 को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में सीसीटीवी से 4 आरोपियों की पहचान की गई थी। रेहान, लुकमान, नोमान लखनऊ के खुर्रमनगर के रहने वाले हैं। अतिफ खान लखीमपुर के मोहम्मदी का रहने वाला है। लुकमान और नोमान सगे भाई हैं। ये बाइक से मॉल में नमाज पढ़ने के लिए पहुंचे थे इनको गिरफ्तार किया गया है।
इस मामले में जानकारी देते हुए अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी राजेश श्रीवास्तव ने बताया की लुलु मॉल में नमाज पढने के मामले में अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। सीसीटीवी से 4 आरोपियों की पहचान की गई थी। जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। ये गिरफ्तार चारों युवक लखनऊ के रहने वाले हैं।
बता दें, इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लुलु मॉल में हुई हालिया घटनाओं पर नाराजगी जताई थी। पुलिस-प्रशासन के आला अफसरों संग विडियो कांफ्रेंसिंग में सीएम ने कहा कि लखनऊ में एक मॉल खुला है जो अपनी व्यवसायिक गतिविधियां चला रहा है। उसको राजनीति का अड्डा नहीं बनाया जाना चाहिए।