लखनऊ हवाई अड्डे ने 2023-24 की पहली छमाही में यात्री आवाजाही में 34% की वृद्धि दर्ज की

त्तर प्रदेश का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा होने के नाते, लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने अप्रैल-सितंबर 2023 की अवधि में 31.5 लाख से अधिक यात्रियों की आवाजाही दर्ज की है, जबकि अप्रैल-सितंबर 2022 की अवधि में 23.5 लाख यात्रियों की आवाजाही दर्ज की गई थी।

लखनऊ. उत्तर प्रदेश का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा होने के नाते, लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने अप्रैल-सितंबर 2023 की अवधि में 31.5 लाख से अधिक यात्रियों की आवाजाही दर्ज की है, जबकि अप्रैल-सितंबर 2022 की अवधि में 23.5 लाख यात्रियों की आवाजाही दर्ज की गई थी। अप्रैल-सितंबर 2023 की अवधि में लखनऊ हवाई अड्डे की पहली छमाही में 27.1 लाख से अधिक घरेलू यात्रियों और 4.4 लाख अंतरर्राष्ट्रीय यात्रियों ने यात्रा की। यात्री यातायात में वृद्धि लखनऊ हवाई अड्डे द्वारा यात्रियों की सुरक्षा, सेवा और सुविधा को बढ़ावा देने के प्रयासों का प्रमाण है।

लखनऊ हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने कहा, लखनऊ हवाई अड्डे का लक्ष्य यात्रियों के लिए सुरक्षित, सुविधाजनक और कुशल हवाई अड्डा पारिस्थितिकी तंत्र बनाते हुए एक विश्व स्तरीय हवाई अड्डा बनना है। “गेटवे टु गुडनेस” के रूप में सेवा करने के लक्ष्य के साथ, सीसीएसआईए, लखनऊ में यात्रियों को एक सहज यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही के दौरान घरेलू यात्रियों की संख्या 40 प्रतिशत बढ़कर 27.1 लाख हो गई, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह संख्या 19.3 लाख थी। अंतरर्राष्ट्रीय यातायात भी H1 2022-23 की तुलना में H1 2023-24 में चार प्रतिशत बढ़ा है। कुल यात्रियों में से, 86 प्रतिशत घरेलू यात्री थे और शेष 14 प्रतिशत अंतरर्राष्ट्रीय यात्री थे।

2023-24 की पहली छमाही में लगभग 17,200 यात्रियों की औसत उपस्थिति रही। लखनऊ हवाई अड्डे को उम्मीद है कि आनेवाले समय में भी विकास की यही गति बनी रहेगी। हवाई अड्डे ने 2023-24 की पहली छमाही में 23,000 से अधिक उड़ानें संचालित कीं, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 16 प्रतिशत से ज्यादा है। पिछले वित्त वर्ष के पहले छह महीनों में हवाई अड्डे ने 19,700 से अधिक उड़ानों का प्रबंधन किया था।

पहली छमाही में, लखनऊ हवाई अड्डे ने कई अतिरिक्त और नई उड़ानें शुरू कीं। हवाई अड्डे से बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली और अहमदाबाद के लिए उड़ानें बढ़ी है तथा मोपा (उत्तरी गोवा) और वाराणसी के लिए नई उड़ानें शुरू हई है। अंतरर्राष्ट्रीय मार्गों पर, लखनऊ हवाई अड्डे से दम्मम, अबू धाबी और दुबई जैसे गंतव्यों को लिए नई उड़ाने शुरू की है। हाल ही में, ओमान एयर ने मस्कट के लिए परिचालन फिर से शुरू किया, जिससे लखनऊ की अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी बढ़ी।

सितंबर 2023 में भी लखनऊ हवाई अड्डे ने लगभग 5.13 लाख यात्रियों की मेजबानी की, जो सितंबर 2022 की 4.12 लाख की तुलना में 24 प्रतिशत अधिक है। हवाई अड्डे ने सितंबर 2023 में 3800 से अधिक उड़ानें भी संचालित कीं, जो सितंबर 2022 में 3500 उड़ानों की तुलना में 8 प्रतिशत अधिक थी।

दुबई, मस्कट और रियाद लखनऊ से शीर्ष तीन अंतरराष्ट्रीय गंतव्य हैं। जबकि दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु शीर्ष तीन घरेलू गंतव्यों के रूप में अपना स्थान बरकरार रखे हुए हैं। चौधरी चरण सिंह अंतरर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लखनऊ और इसके आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों के लिए 25 घरेलू और 7 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करता है। वर्तमान में, लखनऊ हवाई अड्डा प्रति दिन लगभग 125 उड़ानों का संचालन करता है।

Related Articles

Back to top button