लखनऊ में पुलिस ने BMW कार से 26 लाख रुपये किए बरामद, नंबर प्लेट पर ‘कैलिफोर्निया’ लिखा था, वाहन किया सीज

लखनऊ : आशियाना पुलिस ने शनिवार देर शाम बड़ी कार्रवाई की है । बता दे कि चेकिंग के दौरान कैलिफ़ोर्निया लिखी नंबर प्लेट वाली एक BMW कार से 26 लाख रुपये का संदिग्ध कैश बरामद किया है। कैश के बारे में कोई वैलिड डॉक्यूमेंट न दिखाने पर पुलिस ने तुरंत इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को इन्फॉर्म किया।

वही इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की एक टीम मौके पर पहुंचकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने BMW और स्कॉर्पियो दोनों गाड़ियों को सीज कर दिया है। असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP) कैंट सुजीत दुबे ने बताया कि गिरफ्तार युवकों की पहचान तेलीबाग निवासी शिवांशु पांडे, आशियाना निवासी रोचकन वर्मा और सरोजनीनगर के पंडितखेड़ा निवासी रचित ठाकुर उर्फ ​​अथर्व के रूप में हुई है।

नंबर प्लेट पर कैलिफोर्निया लिखा हुआ था

पुलिस का कहना है कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट कैश के सोर्स की जांच कर रहा है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। टीम फोर्ट चौकी इलाके में संदिग्ध लोगों और गाड़ियों की लगातार जांच कर रही थी। इसी बीच, स्मृति उपवन के पास सोशल पॉइंट रेस्टोरेंट के पास एक BMW कार और एक स्कॉर्पियो खड़ी देखी गईं। दोनों गाड़ियों के पास तीन युवक मौजूद थे। पुलिस ने जब गाड़ी के रिकॉर्ड मांगे, तो युवक कोई संतोषजनक डॉक्यूमेंट नहीं दिखा सके।

कार की डिग्गी में बने खास लॉकर से 500-500 रुपये के नोटों के 52 बंडल मिले

पूछताछ में उसने बताया कि वह कार में रखे कैश की गिनती कर रहा था। पुलिस को शक हुआ और उसने सीनियर अधिकारियों को बताया और BMW की तलाशी ली। जांच के दौरान कार में बने खास लॉकर से 500-500 रुपये के नोटों के 52 बंडल मिले, जिनकी कुल कीमत 26 लाख रुपये थी।

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को जांच के लिए बुलाया गया

वही इसके बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को बुलाया गया। जांच में यह भी पता चला कि BMW कार में 12 amp का हूटर लगा था और नंबर प्लेट पर कैलिफोर्निया लिखा था। पुलिस अब गाड़ी में इस तरह के मॉडिफिकेशन के मकसद की भी जांच कर रही है। तीनों युवकों के बैकग्राउंड और फाइनेंशियल एक्टिविटी की भी जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button