लखनऊ : MI vs LSG मैच से पहले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को कुत्ते ने काटा, LSG ने ट्वीट किया वीडियो…

लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस के मैच से पहले अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो जारी किया गया है। इसमें सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर खुद को कुत्ते द्वारा काटने की बात बता रहे हैं। जो तेजी से वायरल हो रहा है। इसी वीडियो में एक क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर को गले लगाते वक्त पूछता है कि उंगली में क्या हुआ। इसके अर्जुन तेंदुलकर ने कहा कि कुत्ते ने काट लिया है।

https://twitter.com/LucknowIPL/status/1658120509203030018?s=20

इसके बाद साथी क्रिकेटर ने पूछा कब, तो उन्‍होंने कहा कि एक दिन पहले। हालांकि सूत्रों का कहना है कि किसी पालतू कुत्ते ने खेलते समय अर्जुन को काट लिया है। लेकिन किसी ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्‍टेडियम में आज शाम 7: 30 बजे से आईपीएल 2023 का 63वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। दोनों टीमें जीतने के लिए जमकर पसीना बहा रही हैं

इस घटना से अन्य खिलाड़ी भी हैरान

क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर को कुत्ते काटने की खबर आग की तरह फ़ैल गयी। वही इस घटना के बाद अन्य खिलाड़ी भी हैरान है, की यह घटना कब और कहा हुयी। सोशल मीडिया पैट लोग तरह तरह की आलोचना कर रहे है।

Related Articles

Back to top button