Mahoba: ट्रक की जोरदार टक्कर से 4 लोग बुरी तरह घायल, 3 छात्राएं भी शामिल, एक की हालत गंभीर

बा. उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद में एक अनियंत्रित ट्रक की जोरदार टक्कर से चार लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। जिसमें तीन छात्राएं भी शामिल हैं। जिनमें से एक की हालत काफी गंभीर है। सूचना पर घटना स्थल पहुची पुलिस द्वारा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया गया है।

महोबा. उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद में एक अनियंत्रित ट्रक की जोरदार टक्कर से चार लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। जिसमें तीन छात्राएं भी शामिल हैं। जिनमें से एक की हालत काफी गंभीर है। सूचना पर घटना स्थल पहुची पुलिस द्वारा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया गया है। जहां पर छात्रा की गंभीर हालत को देखते हुए उसे तत्काल जिला चिकित्सालय महोबा के लिए रेफर कर दिया गया। फिलहाल अन्य घायल का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है।वहीं ट्रक चालक ट्रक को लेकर घटना स्थल से फरार हो गया है।

घटना महोबा जिले के खरेला थाना क्षेत्र की है।जहां कुंआ गांव से खरेला जा रहे चार लोगों को अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी है।ट्रक की चपेट में आने वाले चार घायलों में तीन छात्राएं भी शामिल हैं। जिनमें से प्रतीक्षा पुत्री कल्लू की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना पर पहुची खरेला थाना पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी पहुचा दिया है। प्रतीक्षा की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों द्वारा उसे महोबा जिला चिकित्सालय रिफर कर दिया गया।

वहीं दुर्घटना का शिकार बने अन्य घायलों का ईलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी में किया जा रहा है।पुलिस ने ट्रक चालक की खोजबीन शुरू कर दी है।वहीं घटना स्थल से ट्रक चालक ट्रक से भाग निकला है।

Related Articles

Back to top button