Mainpuri By-Election: सपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट घोषित, शिवपाल, आजम समेत ये 40 दिग्गज डिंपल के लिए मागेंगे वोट

समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। सपा ने शिवपाल यादव, आजम खां समेत 40 नेताओं की सूची जारी की है। बता दें, सपा ने मैनपुरी उपचुनाव के लिए डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया है।

लखनऊ. समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। सपा ने शिवपाल यादव, आजम खां समेत 40 नेताओं की सूची जारी की है। बता दें, सपा ने मैनपुरी उपचुनाव के लिए डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया है।

समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। शिवपाल यादव समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारक बने हैं। समाजवादी पार्टी ने 40 नेताओं की सूची जारी की है। शिवपाल यादव, आजम खान और तेज प्रताप मैनपुरी में स्टार प्रचारक बनाए गए हैं। चुनाव आयोग में सपा के स्टार प्रचारक घोषित किये गये हैं।

बता दें, सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी की लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी की सुरक्षित सीट मानी जाती है। मैनपुरी उपचुनाव में सपा ने डिंपल यादव का प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने शिवपाल के करीबी रहे रघुराज शाक्य को टिकट दिया है। वहीं सुभासपा ने रमाकांत कश्यप को मैदान में उतारा है।

Related Articles

Back to top button