मणिपुर के सीएम का फटा इस्तीफा वायरल, क्या देंगे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा, ट्वीट कर किया बड़ा ऐलान ?

मणिपुर में लगभग एक महीने से हिंसा जारी है। इस हिंसा से लगभग 50 हजार लोग प्रभावित हुए है। जिन्हें 300 शिविरों में शरण दी गई है। मणिपुर हिंसा को लेकर राजनैतिक बयानबाजी भी खूब हो रही है। विपक्षी दल के नेता भाजपा पर हमलावर हैं और सवाल पूछ रहे हैं।

इसी बीच मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के इस्तीफे की फटी चिट्टी वायरल हो गयी है। जिसमे वह अपने इस्तीफे की बात लिखे थे। फिलहाल उन्होंने ट्वीट कर अपने इस फैसले का एलान किया। उन्होंने लिखा, ‘इस अहम मोड़ पर मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दूंगा।

मिडिया रिपोर्ट की माने तो मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात करेंगे और अपना इस्तीफा सौंपेंगे। अटकलें यह भी लगाई जा रही थीं कि केंद्र सरकार राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर सकती है। अब सीएम के एलान के साथ ही उनके इस्तीफे की अटकलों पर विराम लग गया है।

Related Articles

Back to top button