Manushi Chhillar: इस शादीशुदा बिजनेसमैन को दिल दे बैठीं हैं मानुषी छिल्लर ! एक साल से कर रही हैं डेट

मिस वर्ल्ड से एक्ट्रेस बनी मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) की जिंदगी में एक शख्स की एंट्री की खबर ने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी है।

मनोरंजन डेस्क. मिस वर्ल्ड से एक्ट्रेस बनी मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) की जिंदगी में एक शख्स की एंट्री की खबर ने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी है। चर्चा है कि, मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) बिजनेसमैन निखिल कामथ के साथ लिव इन रिलेशनशिप में हैं, और अपने रिश्ते को लेकर बेहद गंभीर है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) और निखिल कामथ पिछले एक साल से लिव इन रिलेशनशिप हैं। दोनों अपने रिश्ते को लेकर बेहद गंभीर हैं। मानुषी अभी पूरा ध्यान अपने करियर पर देना चाहती हैं, ऐसे में एक्ट्रेस अपने रिलेशनशिप के खुलासे से बच रही हैं। बता दें, एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर ने अक्षय कुमार की ‘सम्राट पृथ्वीराज’ से बॉलीवुड में एंट्री की थी।

निखिल कामथ ने 2019 में रचाई थी शादी

वहीं मानुषी संग रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में आए निखिल कामथ एक बिजनेसमैन हैं। 18 अप्रैल 2019 को निखिल ने अमांडा से शादी रचाई थी। एक साल के अंदर ही दोनों अलग हो गए और साल 2021 में इनका तलाक हो गया।

Related Articles

Back to top button