
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटन्स ने आईपीएल 2022 की ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया है। आईपीएल 2022 का फाइनल मुकाबला, गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच था। जरात टाइटन्स ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को सात विकेट से मात दी। गुजरात टाइटन्स ने अपने डेब्यू सीजन में ही खिताब जीतकर धमाल मचा दिया, वहीं राजस्था्न रॉयल्स 14 साल के खिताबी सूखे को खत्म करने में असफल रही।
Jai Ho! 👏 👏@arrahman & Co. are joined by @RanveerOfficial on stage! 👍 👍#TATAIPL | #GTvRR pic.twitter.com/GkOKOIiggG
— IndianPremierLeague (@IPL) May 29, 2022
आईपीएल के फाइनल की क्लोजिंग सेरेमनी में रणवीर सिंह बेहद अलग अंदाज में नजर आये।

आईपीएल के फाइनल मुकाबले से पहले क्लोजिंग सेरेमनी शानदार आयोजन किया गया था। जिसमें फिल्मी जगत के कई बड़े सितारों ने शिरकत की। क्लोजिंग सेरेमनी की शुरुआत रणवीर सिंह के शानदार परफॉर्मेंस से हुई। रणवीर ने सबसे पहले 83 मूवी के गाने पर डांस किया। इसके एवई-एवई, भाई-भाई, तूने मारी एंट्री जैसे गानों पर शानदार परफॉर्मेंस देकर उन्होंने फैन्स को झूमने पर मजबूर कर दिया।

फाइनल में सिंगर एआर रहमान, मोहित चौहान, नीति मोहन ने भी अपनी आवाज से समा बांधा था।

🚨 Toss Update 🚨@IamSanjuSamson has won the toss & @rajasthanroyals have elected to bat against the @hardikpandya7-led @gujarat_titans in the summit clash.
— IndianPremierLeague (@IPL) May 29, 2022
Follow The Final ▶️ https://t.co/8QjB0b5UX7 #TATAIPL | #GTvRR pic.twitter.com/AGlMfspRWd









