
विधान सभा चुनाव 2023 की तैयारियों के लिए भाजपा ने कमर कसना शुरू कर दिया। जल्द ही लहार विधान सभा मे कार्यकर्ताओ का महासम्मेलन आयोजित किया जाना है। जिसके के लिए पूर्व बिधायक रसाल सिंह ने आज अपने निवास मयूर वन पर कार्यकताओ से चर्चा की।
उन्होंने कार्यकताओ से रूबरू होकर उनकी समस्याएं भी सुनी साथ ही महा सम्मेलन के सम्बंध में राय ली। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कार्यकता हमारे लिए सर्वोपरि है। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक रसाल सिंह ने लहार विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष महामंत्री से की मुलाक़ात। लहार विधानसभा में कार्यकर्ता महासम्मेलन आयोजित होना है उसी विषय पर चर्चा की।