एशियन गेम में नीरज मान ने जीता रजत पदक, देश-जिले का नाम किया रोशन, घर में जश्न का माहौल!

चीन में आयोजित एशियन गेम में बागपत के खिलाड़ी नीरज मान ने रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर दिया हैं। खिलाडी ने नौकायन गेम में रजत पदक जीतकर पहुंचे खिलाड़ी का गांव में जोरदार स्वागत किया गया। जनपद और गांव के लोगो ने खिलाड़ी को फूल माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया।

चीन में आयोजित एशियन गेम में बागपत के खिलाड़ी नीरज मान ने रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर दिया हैं। खिलाडी ने नौकायन गेम में रजत पदक जीतकर पहुंचे खिलाड़ी का गांव में जोरदार स्वागत किया गया। जनपद और गांव के लोगो ने खिलाड़ी को फूल माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया।खिलाड़ी द्वारा रजत पदक जीतकर देश और जनपद का मान सम्मान बढ़ाया है जिसके बाद परिजनों में खुशी की लहर है।परिजनों ने कहा की आगे बेटे से गोल्ड जितने की उम्मीद है।

दरअसल नींरज मान बागपत के सिनौली गांव के रहने वाले हैं।जो 14 वर्ष की आयु में आर्मी बोयज में भर्ती हुए थे में और बागपत के साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। नींरज ने चीन में आयोजित एशियन गेम में नौकायन में रजत पदक जीतकर जनपद का नाम बढ़ाया हैं ।जिसके बाद आज नीरज गांव पहुंचा तो परिजनों ने जश्न मनाकर खुशी मनाई और मिठाई बांटी।साथ ही आस पास के इलाको से लोग बधाई देने के लिए पहुंच रहे है।
नीरज मान ने बताया की आगे उसका सपना गोल्ड मेडल जीतना है।

आपको बता दें इस प्रतियोगिता से पहले भी उसने नेशनल और स्टेट लेवल पर कई पदक जीते हे।जिसके बाद वह सेना में भर्ती हुआ था और अब एशियन गेम में रोइंग नौकायन प्रतियोगिता में रजत पदक जीता।रजत पदक जीतकर खिलाड़ी और उसका परिवार खुश हैं। नीरज मान ने बताया की उसे और परिवार को बहुत खुशी हो रही हैं।जिसके बाद गांव और परिजनों में खुशी की लहर है।उसने कहा की आगे और ज्यादा महनत करके गोल्ड मेडल जीतकर देश का मान सम्मान बढ़ाना उसका सपना है।

Related Articles

Back to top button