दिल्ली के कंझावला मामले में नया मोड़, घटना के वक्त एक और लड़की थी साथ, पुलिस दर्ज कर रही बयान

कंझावला मामले में पुलिस लगातार पूछताछ जारी है। इस सम्बंध में आज दिल्ली पुलिस ने प्रेसवार्ता करके जानकारी दी।

दिल्ली कंझावला मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। मृतक लड़की के साथ स्कूटी पर एक और लड़की थी। एक्सीडेंट के बाद दूसरी लड़की को भी चोटें आई थीं। पुलिस ने आज दूसरी लड़की का बयान दर्ज कर लिया है। कंझावला मामले में पुलिस लगातार पूछताछ जारी है। इस सम्बंध में आज दिल्ली पुलिस ने प्रेसवार्ता करके जानकारी दी।

कंझावला मामले में दिल्ली पुलिस की प्रेस वार्ता करते हुए जानकारी दी कि घटना में नया तथ्य सामने आया है, पीड़िता के साथ एक और लड़की थी। दूसरी लड़की घटना के बाद घर चली गई थी, पुलिस ने बताया की चश्मदीद का बयान दर्ज कर लिया गया है। 164 के तहत लड़की का बयान दर्ज कर लिया गया है। पुलिस कई एंगल से इस घटना की जांच कर रही है। कंझावला मामले पुलिस की पूछताछ जारी है। होटल में मौजूद दो लड़कों से भी पूछताछ की जा रही है। होटल में उस रात को 2 लड़के भी मौजूद थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार दोनों को हिरासत में लिया गया है। दोनों से पूछताछ के बाद झगड़े की वजह का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।

बता दें नए साल की सुबह दिल्ली में एक महिला को कुछ किलोमीटर तक घसीटती हुई कार का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आया है। रविवार को बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में 20 वर्षीय महिला की स्कूटी कार की चपेट में आने से मौत हो गई और उसके शव को करीब 13 किलोमीटर तक घसीटा गया। मारुति सुजुकी बलेनो में सफर कर रहे पांच लोगों दीपक खन्ना (26), अमित खन्ना (25), कृष्ण (27), मिथुन (26) और मनोज मित्तल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

वीडियो में कार को सड़क पर भगाते हुए देखा जा सकता है। हालांकि क्लिप से यह स्पष्ट नहीं है कि महिला अंजलि कार के नीचे फंसी हुई थी या नहीं, चौपहिया वाहन के नीचे एक परछाई देखी जा सकती है। इस बीच महिला का बिना कपड़ों का शव और पैर टूटे होने का कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि दिल्ली पुलिस ने मामले में बलात्कार जैसी दरिंदगी से साफ इनकार कर दिया था।

Related Articles

Back to top button