
नोएडा अथॉरिटी को आबादी प्लॉट की मांग को लेकर लंबे समय से परेशान कर रहे किसानों को बुधवार को बड़ी राहत मिली। बता दे कि अथॉरिटी ने सेक्टर-146 में आबादी प्लॉट अलॉटमेंट प्रोसेस के तहत 307 एलिजिबल किसानों को रिजर्व लेटर जारी कर दिए हैं।
आबादी के प्लॉट अलॉट किए जाएंगे
वहीं, करीब 50 अन्य किसानों की एलिजिबिलिटी का वेरिफिकेशन फाइनल स्टेज में है। जांच पूरी होने के बाद उन्हें भी रिजर्व लेटर जारी कर दिए जाएंगे। अधिकारियों के मुताबिक, अभी सिर्फ उन्हीं किसानों को रिजर्व लेटर दिए गए हैं, जिनकी एलिजिबिलिटी का वेरिफिकेशन पूरा हुआ है। अब अगले फेज में सेक्टर-146 में आबादी के प्लॉट अलॉट किए जाएंगे।
प्लॉट की जगह को लेकर कोई झगड़ा न हो
वही इस बार पूरा प्रोसेस ड्रॉ के ज़रिए होगा, ताकि सभी एलिजिबल किसानों को बराबर मौका मिले और प्लॉट की जगह को लेकर कोई झगड़ा न हो। पहले प्लॉट की जगह को लेकर किसानों में नाराज़गी और झगड़े की स्थिति थी।
पहली बार ट्रांसपेरेंट ड्रॉ सिस्टम अपनाने का फैसला किया
इसे देखते हुए अथॉरिटी ने पहली बार ट्रांसपेरेंट ड्रॉ सिस्टम अपनाने का फैसला किया है। इससे अलॉटमेंट प्रोसेस फेयर और ट्रांसपेरेंट हो जाएगा। आबादी के प्लॉट की मांग को लेकर किसान काफी समय से अथॉरिटी ऑफिस के चक्कर काट रहे थे। रिजर्व लेटर मिलने के बाद किसानों में सुकून का माहौल है और उम्मीद है कि इससे अथॉरिटी के प्रति उनका गुस्सा काफी हद तक कम होगा।









