नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे यात्रियों को मिलेंगी कई सुविधाएं, यमुना अथॉरिटी बनाएगा होटल-मल्टीप्लेक्स

ग्रेटर नोएडा : नोएडा एयरपोर्ट के पास यमुना अथॉरिटी यमुना एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ होटल, मॉल, मल्टीप्लेक्स, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स आदि बनाने की तैयारी में है। ये कंस्ट्रक्शन सेक्टर-30, 31, 23A, 23B, 23C, 23D, 23E, सेक्टर-7 और सेक्टर-8 में होंगे। इनमें सबसे पहले कमर्शियल लैंड यूज तय किया गया है। यह लोकेशन बिल्कुल यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे है। अथॉरिटी के प्लानिंग डिपार्टमेंट ने इस पर काम शुरू कर दिया है। अथॉरिटी का प्लानिंग डिपार्टमेंट इसे इस तरह से डिजाइन करेगा कि एक्सप्रेसवे से बाहर निकलने पर आपको नए शहर जैसा महसूस हो।

बता दे कि यहां पर फाइव स्टार होटल से लेकर बजट होटल होंगे। एयरपोर्ट एरिया में फाइव स्टार रोजेट होटल बनाया जा रहा है। इसके साथ ही यहां आने वाले लोगों को यह सुविधा मिल सके, इसके लिए मॉल-मल्टीप्लेक्स भी बनाया जाएगा। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स भी बनाया जाएगा। अथॉरिटी की कोशिश है कि यहां डेवलप की जाने वाली सुविधाएं ऐसी हों, जिनका फायदा सभी वर्गों कोव
भी मिल सके।

सिर्फ़ 7 मिनट के लिए एयरपोर्ट पर फ़्री पिक-ड्रॉप सुविधा

नोएडा एयरपोर्ट पर कमर्शियल फ़्लाइट्स के ऑपरेशन के साथ ही यात्रियों और ड्राइवरों के लिए पार्किंग और पिक-ड्रॉप की व्यवस्था लागू कर दी गई है। एयरपोर्ट एडमिनिस्ट्रेशन ने प्राइवेट और कमर्शियल गाड़ियों के लिए अलग-अलग पार्किंग चार्ज तय किए हैं। एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों को ड्रॉप ऑफ़ और पिक-अप करने वाली गाड़ियां पैसेंजर टर्मिनल के सामने सात मिनट तक फ़्री में पार्क कर सकेंगी। इसके बाद गाड़ी को पार्किंग एरिया में ले जाकर तय फ़ीस देना ज़रूरी होगा।

150 रुपये होगी दो घंटे की पार्किंग फ़ीस

एयरपोर्ट एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार, प्राइवेट गाड़ियों के लिए पहले दो घंटे की पार्किंग फ़ीस 150 रुपये तय की गई है। जबकि कमर्शियल गाड़ियों को 200 रुपये देने होंगे। इसके बाद दोनों कैटेगरी की गाड़ियों से हर अतिरिक्त घंटे के लिए 100 रुपये लिए जाएंगे। एयरपोर्ट एडमिनिस्ट्रेशन ने पूरे दिन के लिए भी पार्किंग रेट तय कर दिए हैं। प्राइवेट गाड़ी वाले 600 रुपये और कमर्शियल गाड़ी वाले 700 रुपये एक बार की फीस देकर पूरे दिन अपनी गाड़ी पार्क कर सकेंगे। अधिकारियों ने बताया कि इस नए इंतज़ाम का मकसद टर्मिनल एरिया में बेवजह भीड़ को रोकना है। अलग-अलग शहरों से आने वाले पैसेंजर पब्लिक ट्रांसपोर्ट, टैक्सी, कैब और प्राइवेट गाड़ियों से सीधे टर्मिनल और पार्किंग एरिया तक पहुंच सकेंगे।

Related Articles

Back to top button