मऊ में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली , सोने की चेन हुई बरामद

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के मधुबन इलाके में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है । बता दे एक मार्केट में कुछ बदमाशों ने एक महिला से सोने की की चेन छीन ली थी। इस घटना के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। 5 जुलाई को चेकिंग के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चेन स्नेचर गैंग के दो शातिर अपराधी मधुबन इलाके के भैरोपुर बंधा मंदिर से राजू चौक पुलिया की तरफ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से आए हैं।

पुलिस पर आरोपियों ने फायरिंग की

मुखबिर से सूचना मिलने पर CO दिनेश दत्त मिश्रा और इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस ने घेराबंदी की। इस दौरान एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भाग गए और उन पर फायरिंग शुरू कर दी। मधुबन थाना प्रभारी के.के. गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने भैरोपुर बंधे के पास इन संदिग्धों को रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक आरोपी नीतीश यादव उर्फ ​​मोनू के दाहिने पैर में गोली लग गई। वहीं, पुलिस ने उसके साथी विशाल सोनकर को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया।

जाने कौन हैं पकड़े गए बदमाश ?

वही पकड़े गए बदमाशों की पहचान नीतीश यादव उर्फ ​​मोनू और विशाल सोनकर के रूप में हुई है। नीतीश यादव दोहरीघाट के सोनबरसा बेलौली का रहने वाला है और मुठभेड़ के दौरान उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। उसका साथी विशाल सोनकर जो दोहरीघाट का रहने वाला है, उसे पुलिस ने बिना किसी चोट के गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने सोने का चेन किया बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से महिला से लूटा गया सोने का चाबी का चेन बरामद कर लिया है। इसके साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई काली अपाचे मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। पुलिस अब दोनों का क्रिमिनल रिकॉर्ड खंगाल रही है।

घायल बदमाश को अस्पताल रेफर किया गया

मुठभेड़ में घायल बदमाश नीतीश यादव को पहले नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए आजमगढ़ के PGI चक्रपानपुर अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच कर रही है। गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ मधुबन थाने में धारा 109 (1) BNS और 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button