6 मामलों में पुलिस ने किया खुलासा, अब जेल जाएगा साइको किलर

6 मामलों में पुलिस ने किया खुलासा अब जेल जाएगा साइको किलर

बरेली में हुई 6 महिलाओं की हत्या के मामले में जांच को आगे बढ़ाने के लिए यूपी पुलिस उसे रिमांड पर लेने जा रही है। इसी सिलसिले में पुलिस आज कोर्ट में अर्जी भी दाखिल करने जा रही है। बता दें कि पुलिस ने इस मामले में खुलासा करते हुए आरोपी कुलदीप को जेल भेज दिया है। पुलिस इस पूरे मामले की तरफ हर तरह से कर रही है। कोर्ट में रिमांड लेने के लिए जल्द ही अर्जी भी दाखिल की जाएगी। इसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। जरूरत पड़ी तो पुरानी चार्जशीट मंगाई जाएगी और नई दाखिल की जाएगी।

जेल के अस्तपताल में आरोपी

आरोपी कुलदीप को सेंट्रल जेल टू में बंद कर दिया गया है। बता दें कि जांच के बाद उसे उपयुक्त बैरक में रखा जाएगा। नवाबगंज इलाके के निवासी कुलदीप को साइको सीरियल किलर के तौर पर प्वाइंट आउट करके जिला जेल यानी सेंट्र जेल 2 शिफ्ट करा गया है। उस पर शाही व शीशगढ़ थाना क्षेत्र की छह महिलाओं की हत्या का आरोप है। इसीलिए सबसे पहले पुलिस उसकी कुछ जांचें और मानसिक रोग संबंधी परीक्षण कराएगी। इसी आधार पर उसे बैरक मिलेगा।

पुलिस टीम को किया गया सम्मानित

बरेली के शाही थाना क्षेत्र में आरोपी के पकड़े जाने पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। कई लोगों ने ग्राम प्रधान के साथ शाही थाने पहुंचकर थानाअध्यक्ष अमित कुमार बालियान और उनकी टीम को सम्मानित भी किया। ग्राम प्रधानों के मुताबिक इस खुलासे से इलाके में फैली दहशत समाप्त हो गई है। ग्रामीणों ने ये भी बताया कि वो पिछले 14 महीनों से दहशत में रह रहे थे। जिसके बाद अब उन्होंने चैन की सांस ली है।

Related Articles

Back to top button