बाराबंकी में ट्रैफिक सुधार की तैयारी, लखनऊ-अयोध्या NH पर बनेंगे दो ओवरब्रिज और दो अंडरपास

बाराबंकी : सड़क हादसों पर रोक लगाने और स्थानीय लोगों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) जल्द ही काम शुरू करने जा रहा है। जिले की सीमा में हाईवे पर दो ओवर ब्रिज और दो अंडर पास बनाने की तैयारी आखिरी दौर में है। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अक्टूबर से निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। जिसका बजट 170 करोड़ बताया जा रहा है।

बता दे कि करीब एक साल पहले बने इस प्रोजेक्ट में चार ऐसी जगहें चिन्हित की गई हैं, जहां लगातार बढ़ते ट्रैफिक और सड़क पार करते समय होने वाले हादसों को देखते हुए स्थायी समाधान की जरूरत महसूस की जा रही थी। योजना के तहत सफदरगंज और सफदरगंज चौराहे पर ओवर ब्रिज बनाए जाएंगे, जबकि सफदरगंज में दादरा और रामसनेहीघाट में भटरिया में अंडरपास बनाए जाएंगे।

इमरजेंसी सेवाओं में मिलेगा फायदा

वही इन जगहों पर रोज़ाना बड़ी संख्या में गांव वाले, स्टूडेंट और किसान आते-जाते हैं। हाईवे पार करने के लिए लोगों को तेज़ रफ़्तार गाड़ियों के बीच से गुज़रना पड़ता है, जिससे कई बार गैर-कानूनी कट भी बन जाते हैं। जिससे एक्सीडेंट का खतरा रहता है।

सफर ज़्यादा सुरक्षित हो जाएगा

ओवर ब्रिज और अंडरपास बनने के बाद लोकल लोगों को हाईवे पार करने के लिए मेन रोड पर नहीं आना पड़ेगा, इससे ट्रैफिक आसान और बिना रुकावट के चलेगा। जाम की स्थिति कम होगी और सफर ज़्यादा सुरक्षित हो जाएगा। बिज़नेस एक्टिविटीज़ और इमरजेंसी सर्विसेज़ को भी इससे फ़ायदा होने की उम्मीद है।

NHAI अधिकारियों का कहना है कि प्रोजेक्ट का आउटलाइन अभी तैयार नहीं हुआ है। पहले इसका बजट 125 करोड़ था जिसे 45 करोड़ बढ़ाकर कुल 170 करोड़ कर दिया गया है। ज़रूरी एडमिनिस्ट्रेटिव और टेक्निकल प्रोसेस पूरे होने के बाद अक्टूबर महीने में कंस्ट्रक्शन शुरू हो सकता है। कंस्ट्रक्शन शुरू होने के बाद, संबंधित जगहों पर फेज़ में काम किया जाएगा, ताकि ट्रैफिक पर असर न पड़े।

Related Articles

Back to top button