राघव चड्ढा की नई सियासी पारी, AAP के 3 राज्यसभा सांसदों के साथ थामा BJP का दामन

आम आदमी पार्टी के तीन राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने का दावा किया जा रहा है। राघव चड्ढा के नेतृत्व में विलय की बात भी सामने आई है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

नई दिल्ली में आज आम आदमी पार्टी के तीन राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं।

सांसद राघव चड्ढा की ओर से यह भी दावा किया गया है कि उनके पास राज्यसभा में दो-तिहाई से अधिक सांसदों का समर्थन है और वे जल्द ही पार्टी के बीजेपी में विलय की प्रक्रिया आगे बढ़ा सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने इन तीनों सांसदों का स्वागत किया और उन्हें मिठाई खिलाकर पार्टी में शामिल होने की औपचारिकता पूरी की फिलहाल इस खबर को लेकर सियासी माहौल गर्म है और सभी की नजरें बीजेपी की ओर से आधिकारिक बयान पर टिकी हुई हैं।

Related Articles

Back to top button