भारत-वेस्टइंडीज सिरीज का दूसरा मैच आज, मैच जीत कर सीरीज कब्जाने पर रहेगी भारत की नजर

तीन मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से आगे है। भारत की नजर इस मैच को जीत कर सीरीज पर कब्जा करने की होगी तो वेस्टइंडीज इस मैच को जीत कर सिरीज में 1-1 की बराबरी करना चाहेगा।

भारत और वेस्टइंडीज सीरीज का दूसरा मैच आज पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जाना है। तीन मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से आगे है। भारत की नजर इस मैच को जीत कर सीरीज पर कब्जा करने की होगी तो वेस्टइंडीज इस मैच को जीत कर सिरीज में 1-1 की बराबरी करना चाहेगा।

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में रोमांचक जीत दर्ज करके सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे आज खेला जाना है, जहां टीम इंडिया की नजर सीरीज पर कब्जा करने की है तो वेस्टइंडीज की नजर इस मैच को जीत कर सिरीज में बने रहने की है।

शिखर धवन की कप्तानी वाली टीम इंडिया अगर यह मैच जीतती है, तो वह तीन मैचों की वनडे सीरीज तो जीतेगी ही साथ ही टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा वनडे सीरीज जीतने का नया विश्व रिकॉर्ड बना लेगी। भारत ने 2007 की शुरुआत से अभी तक वेस्टइंडीज से लगातार 11 वनडे सीरीज जीती है। अगर भारत यह सीरीज जीतता है तो वह लगातार 12 वनडे सीरीज जीतकर क्रिकेट इतिहास में एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर लेगा।

Related Articles

Back to top button