‘ सदन में हो रही तानाशाही ’, विधानसभा सत्र को लेकर शिवपाल यादव ने सरकार पर साधा निशाना

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के मौजूदा सत्र को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा में विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है और सदन की कार्यवाही मनमाने तरीके से चलाई जा रही है।

शिवपाल यादव ने कहा कि मौजूदा विधानसभा सत्र जनता के मुद्दों पर चर्चा के बजाय बजट की लूट के लिए बुलाया गया है। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा इस तरह के रवैये को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी।

सदन में सबसे पहले उन मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए – शिवपाल

सपा विधायक ने कहा कि सदन में सबसे पहले उन मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए, जिनको लेकर विपक्ष लगातार आवाज उठा रहा है। उन्होंने चढ़ावा चोरी और बजट लूट जैसे मामलों को लेकर सरकार से जवाब मांगा। शिवपाल यादव ने कहा कि जब तक जनता से जुड़े गंभीर मुद्दों पर चर्चा नहीं होगी, तब तक विधानसभा की कार्यवाही आगे बढ़ाने का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष के सवालों से बचना चाहती है।

समाजवादी पार्टी जनता की आवाज को सदन में मजबूती से उठाती रहेगी – शिवपाल

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता की आवाज को सदन में मजबूती से उठाती रहेगी और सरकार की नीतियों का विरोध करेगी। शिवपाल यादव के इस बयान के बाद यूपी की सियासत में एक बार फिर सरकार और विपक्ष के बीच टकराव बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।

Related Articles

Back to top button