Nuh News: नूंह में फिर बिगड़े हालात, कुआं पूजन के लिए जा रही महिलाओं पर मदरसे से किया पथराव, तीनो आरोपी गिरफ्तार

Nuh News: नूंह में फिर बिगड़े हालात, कुआं पूजन के लिए जा रही महिलाओं पर मदरसे से पथराव बाद सड़कों पर उतरे लोग

Nuh News: हरियाणा के नूंह में एक बार फिर हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। गुरुवार की रात कुआं पूजन के लिए जा रही महिलाओं पर मस्जिद से कुछ अज्ञात व्यक्तियों नें पथराव किया। इस घटना में तीन महिलाएं जख्मी हो गईं। यह घटना रात करीब 8:20 बजे एक मस्जिद के पास हुई। इस घटना की सूचना मिलते ही आक्रोशित जनता ने धरना प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। अभी यहां पर हिंसा शांत हुए ज्यादा समय नहीं हुआ है। एक बार फिर से हिंसा भड़कता देख पुलिस के हाथ पांव फूल गए।

जांच में जुटी पुलिस

डीएसपी नूंह वीरेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। घटना में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी। यहां पर लोग विरोध प्रदर्शन कर घटना की जांच करने की मांग की है। हमने पहले ही जांच शुरू कर दिया था। घटना में शामिल तीन बच्चों को पुलिस ने राउंडअप कर लिया है।

तीन महिलाएं जख्मी

डीएसपी ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने बताया कि जब महिलाएं मस्जिद के पास पहुंची तो कुछ लोगों ने उन पर पथराव किया। इस घटना में तीन महिलाएं घायल हो गईं।

इलाके में तनाव

घटना की गंभीरता को देखते हुए नूंह पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनिया भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। बता दें कि नूंह का विवादों से पुराना नाता रहा है। इससे पहले, 31 जुलाई को विश्व हिन्दू परिषद की ब्रज मंडल यात्रा पर भीड़ द्वारा हमला किए जाने के बाद सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई थीं। हिंसा में कुल 6 लोगों की मौत हो गई थी।

Back to top button