IND VS SA: साउथ अफ्रीका दौरे के लिए रवाना हुई टीम इंडिया, 26 दिसंबर को खेलेगी पहला टेस्ट

टीम इंडिया के प्लेयर आज सुबह मुंबई से चार्टर्ड प्लेन से साउथ अफ्रीका दौरे के लिए रवाना हुए। जिसकी तस्वीरें BCCI ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीरों में चेतेश्वर पुजारा, शार्दुल ठाकुर और मयंक अग्रवाल को फेस मास्क के साथ देखा जा सकता है। बोर्ड की ओर से शेयर की गई तस्वीरों में पूर्व उपकप्तान अजिंक्य रहाणे और उमेश यादव भी नजर आ रहें है।

आपको बता दे कि विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका में होने वाली 3 मैचो की टेस्ट श्रृंखला में टीम   इंडिया का नेतृत्व करेंगे। वही भारत को अपने नवनियुक्त उप-कप्तान रोहित शर्मा की कमी खलेगी, जो हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए है। 

टीम इंडिया के साउथ अफ्रीका  दौरे पर जाने से पहले विराट कोहली ने कल प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया को संबोधित किया, जिसमें रोहित शर्मा के साथ अनबन की अफवाहों को खारिज कर दिया। कोहली ने एकदिवसीय कप्तान के रूप में उन्हें हटाने के लिए उनके और बीसीसीआई के बीच संचार की कमी पर भी प्रकाश डाला।

लेकिन BCCI के एक सूत्र ने विराट कोहली के दावों को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें सितंबर में T20  कप्तानी छोड़ने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए कहा गया था।  कोहली ने बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली के इस दावे का भी खंडन किया कि पूर्व कप्तान ने उनसे व्यक्तिगत रूप से बात की थी और उनसे T20 कप्तानी नहीं छोड़ने का आग्रह किया था।

Related Articles

Back to top button