नहीं थम रहा शीत युद्ध, पहले बालियान ने लगाया बड़ा आरोप, अब प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे संगीत सोम

जब राजपूत समाज ने सरधना खेड़ा में पंचायत कर भाजपा के खिलाफ विरोध का एलान किया था, उसी समय संगीत सोम ने बालियान के खिलाफ आवाज बुलंद की थी।

संगीत सोम और संजीव बालियान के बीच आपसी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। चुनाव खत्म होने के बाद दोनों में शीत युद्ध शुरू हो गया है। संजीव बालियान ने आज संगीत सोम पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा, संगीत सोम ने सपा प्रत्याशी को चुनाव लड़वाया। सरकार से सुविधाएं लेकर घूम रहे हैं। बालियान ने संगीत सोम के सुरक्षा पर भी निशाना साधा। उन्होंने पार्टी हाईकमान से आग्रह किया कि संगीत सोम पर कार्रवाई करें।

बता दें कि सरधना सीट से भाजपा के फायरब्रांड नेता संगीत सोम लंबे समय तक विधायक रहे हैं। लेकिन 2022 में वह सपा के अतुल प्रधान से हार गए थे। जब राजपूत समाज ने सरधना खेड़ा में पंचायत कर भाजपा के खिलाफ विरोध का एलान किया था, उसी समय संगीत सोम ने बालियान के खिलाफ आवाज बुलंद की थी। जिसको लेकर बालियान और सोम में तल्खी बढ़ गई थी। बीच-बचाव करते हुए सीएम योगी ने दोनो नेताओं को बुलाकर सुलह कराने की कोशिश की लेकिन संगीत सोम ने बालियान के लिए प्रचार नहीं की। सोम ने तो यहां तक कह दिया कि बालियान मेरे कद के नेता नहीं है। जिसके जवाब में बालियान ने कहा था कि चुनाव के बाद हैसियत का पता चल जाएगा।

अब चुनाव खत्म हो चुका है। संजीव बालियान हार चुके हैं। एक बार फिर दोनों तल्खी देखने को मिली है। संगीत सोम कल यानी 11 जून को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बालिया के बयान देने वाले हैं। अब वो क्या कहेंगे वो तो कल ही पता चल पाएगा।

Related Articles

Back to top button