चंद्रशेखर पर हमले के बाद सहारनपुर में तनाव का माहौल, देवबंद की पुलिस को किया गया अलर्ट

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर पर बड़ा जानलेवा हमला हुआ है. सहारनपुर के देवबंद इलाके में भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर हमला...

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर पर बड़ा जानलेवा हमला हुआ है. सहारनपुर के देवबंद इलाके में भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर हमला किया गया हैं। इस जानलेवा हमले में चंद्रशेखर उर्फ़ रावण बाल बाल बच गए। कार सवार अज्ञात हमलावरों ने चंद्रशेखर की कार पर गोली बरसा दी।

इस जानलेवा हमले में चंद्रशेखर बच गए है. चंद्रशेखर के पेट से छूकर गोली निकल गई है। हरियाणा नंबर वाली कार से बदमाश आए थे। जिन्होंने चंद्रशेखर के काफिले पर फायरिंग की. गोली के छर्रे चंद्रशेखर को पेट से छू कर निकल गया हैं। इस घटना के बाद से सहारनपुर में तनाव का माहौल हैं।

हालाँकि प्रशासन की तरफ से सतर्कता को दिखाते हुए देवबंद और आस-पास में पुलिस को अलर्ट कर दिया गया हैं।

Related Articles

Back to top button