देश में हुए लोकसभा चुनावों के बाद हुए उपचुनावों ने भरी इंडिया गठबंधन के हौसलों में उड़ान

देश में पिछले महीने 5 जून को आये लोकसभा परिणामो के बाद फिर से इंडिया गठबंधन ने एनडीए को तगड़ा झटका दिया हैं देश के 7 राज्यों में 13 सीटों पर विधानसभा उपचुनावों में से इंडिया गठबंधन ने 10 सीटों पर अपनी जीत दर्ज करते हुए फिर एक बार बीजेपी को चारों खाने चित्त कर दिया हैं वहीं बीजेपी को मात्र 2 ही सीटों पर जीत हासिल हो सकी हैं।

यूपी की 10 सीटों पर उपचुनावों के चलते हर पार्टी में मंथन का दौर

उत्तर प्रदेश में हुए लोकसभा चुनावों में इंडिया ब्लॉक ने बीजेपी खेमे को बहुत ही गहरी पटखनी दी थी प्रदेश की ८० लोकसभा सीटों में से 37 सीटों पर अपनी जीत दर्ज करते हुए इंडिया ब्लॉक लीड रोल के रूप में उत्तर प्रदेश में स्तिथि कायम की थी अब इसके बाद प्रदेश की खाली हुई 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों पर हर पार्टी के कार्यालय में मथन का दौर चालू हो गया हैं जहाँ एक तरफ बीजेपी फिर से मतदाताओं को अपनी तरफ लाने की हर संभव कोशिश कर रही हैं तो दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन इन सभी सीटों पर जीत के साथ अपनी स्तिथि को 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर जोड़ कर मजबूत करना चाह रही हैं।

इन सीटों में कानपुर की सीसामऊ सीट पूर्व विधायक इरफ़ान सोलंकी को आपराधिक मामले में सजा मिलने के चलते खाली हो गयी थी तो वही सबसे मुख्य सीट में से आयोध्या की मिल्कीपुर सीट से लोकसभा सांसद चुने गए अवधेश प्रसाद के बाद यह सीट खाली हुई हैं और कही का कही बीजेपी इस सीट पर अपनी जीत दर्ज करने के लिए हर संभव प्रयास करने को तैयार हैं क्यूंकि फैजाबाद लोकसभा सीट हरने के बाद से ही देश भर में बीजेपी की अच्छी खासी किरकिरी हो रही हैं।

उपचुनावों की 10 सीटों में से 5 सीट सपा के खेमे की थी

आगामी उपचुनावों में 10 में से 5 सीटों पर 2022 में हुए विधानसभा चुनावों में सपा ने जीत दर्ज की थी जिनमे मैनपुरी की करहल सीट पर खुद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारी अंतर से जीत दर्ज कराई थी वही बीजेपी ने 3 सीट पर जीत हासिल की थी एक सीट पर RLD की 1 सीट व एक सीट पर बीजेपी की सहायक निषाद पार्टी ने अपनी जीत दर्ज कराई थी

अतुल गर्ग के सांसद चुने जाने के बाद गाजियाबाद सदर सीट खाली हुई हैं व इसी तरह मुरादाबाद जिले की कुंदकी सीट सपा विधायक जिया उर रहमान के लोकसभा जाने के चलते खाली पड़ी हैं

Related Articles

Back to top button