नशे की हालत में दोस्तो के साथ स्टेज पर पहुंचा दुल्हा, हरकत से परेशान दुल्हन ने किया ऐसा काम की सभी हो गए हैरान…

दुल्हन को जब पता चला कि दुल्हा और उसके दोस्त नशे में है और उसकी सहेलियों पर फातिया कस रहे है, तब खुद दुल्हन स्टेज से उतरकर शादी करने से...

वाराणसी: बैंड – बजे के साथ बारात लेकर नई नवेली दुल्हनिया से शादी रचाने की ख्वाइश लिए पहुंचे दूल्हे को उस समय शर्मसार होकर बैरंग लौटना पड़ा जब दुल्हन ने जयमाल स्टेज पर शादी से इंकार कर दिया। मामला वाराणसी जिले के हरहुआ का है, जहां शनिवार को थाना चौबेपुर के एक गांव से बारात हरहुआ पहुंचा था। जयमाल के दौरान दूल्हे और उसके दोस्तों के द्वारा शराब के नशे में दुल्हन की सहेलियों से छेड़खानी करना महंगा पड़ गया।

दुल्हन को जब पता चला कि दुल्हा और उसके दोस्त नशे में है और उसकी सहेलियों पर फातिया कस रहे है, तब खुद दुल्हन स्टेज से उतरकर शादी करने से इंकार कर दिया। दुल्हन के इस रवैये को देख सभी हैरान थे, तो दूल्हे पक्ष ने हंगामा करना शुरू कर दिया। देर रात तक दोनो पक्षों के पंचायत हुई और मामले की गंभीरता को देख किसी ने पुलिस को भी सूचना दे दी। दोनो पक्ष में हुए पंचायत के बाद निर्णय दुल्हन के हक में आया और दोनो पक्षों ने शादी न करने का फैसला लिया। ऐसे में दुल्हनिया का ख्वाब संजोए दूल्हे को बिन दुल्हन ही वापस लौटना पड़ा।

वरमाला डालते समय दुल्हन को हुआ दूल्हे के नशे में होने का शक, शादी से किया इंकार

दरअसल यह पूरा मामला वाराणसी के हरहुआ के एक लॉन की है। जहां चौबेपुर के एक गांव के युवक की शादी जंसा थाना क्षेत्र की रहने वाली लड़की से तय हुई थी। शादी रविवार की रात होनी थी, ऐसे में धूम -धाम से बैंड बाजे के बराता हरहुआ स्थित लॉन में पहुंची। बारात पहुंचने पर बारातियों का स्वागत हुआ और द्वारपूजा का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। अब बारी थी दूल्हे और दुल्हन के जयमाले के रश्म की, ऐसे में दुल्हा अपने दोस्तो के साथ स्टेज पर पहुंचा। जायमाले का कार्यक्रम शुरू ही हुआ था, कि दूल्हे के दोस्त दुल्हन की सहेलियों छींटाकशी करने लगे हैं।

ऐसे में नाराज सहेलियों ने इस पर आपत्ति की तो वहां मौजूद लोगो ने माहौल को संभालते हुए पाया कि दूल्हे के दोस्त नशे में है, लेकिन मामला तब बढ़ गया जब जयमाल डालने के समय दूल्हे के नशे में होने का आभास दुल्हन को हुआ। दुल्हन तुरंत स्टेज से उतरकर कमरे में चली गई, यह देख वहां मौजूद सभी लोग अवाक रह गए। जब दुल्हन से इसके बारे में पूछा गया तब दुल्हन ने दूल्हे के नशे में होने की बात कह शादी करने से इंकार कर दिया। काफी देर तक दोनो पक्ष ने दुल्हन को मनाने की कोशिश की लेकिन दुल्हन ने साफ शादी से इंकार कर दिया। काफी मिन्नतो के बाद जब दुल्हन नही मानी तब शादी को लेकर पंचायत बैठ गई। वही इस मामले की सूचना पर स्थानीय पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। दोनो पक्षों ने घंटो पंचायत के बाद शादी न करने पर सहमति जताया।

रिपोर्ट – नीरज ( भारत समाचार )

Related Articles

Back to top button