पंतनगर के लोगों की खुशी पर लगा पूर्ण-विराम, कार्रवाई रोकने से सम्बंधित सीएम कार्यालय का ट्वीट हुआ डिलीट

पंतनगर , रहीमनगर व अबरारनगर में बने अवैध अतिक्रमण पर चल रही बुलडोज़र कार्रवाई को रोकने से सम्बंधित बात कही गयी थी

सोमवार रात मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कुकरैल के आसपास चल रही अतिक्रमण पर बुलडोज़र कार्यवाही को रोकने से सम्बंधित ट्ववीट को डिलीट कर दिया गया। यूपी सरकार का कोई आधिकारिक बयान अभी तक सामने नहीं आया है।

बीती रात मुख्यमंत्री कार्यालय से एक ट्वीट किया गया जिसमें राजधानी में चल रहे कुकरैल के आसपास पंतनगर , रहीमनगर व अबरारनगर में बने अवैध अतिक्रमण पर चल रही बुलडोज़र कार्रवाई को रोकने से सम्बंधित बात कही गयी थी जिसके बाद से वहाँ के लोगों में ख़ुशी की लहार दौड़ पड़ी थी लेकिन इसके कुछ समय बाद ही इस ट्वीट को डिलीट कर दिया गया। वहीं अभी तक यूपी सरकार द्वारा बुलडोज़र कार्यवाही पर रोक से सम्बंधित कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

दो हजार मकानों पर होने है बुलडोज़र एक्शन

कुकरैल के पास मौजूद अकबरनगर में हुई बुलडोज़र कार्यवाही में लगभग 1800 मकानों को सरकार द्वारा अवैध बताकर गिराया जा चूका है और अब इसी के तहत कुकरैल के पास मौजूद चार इलाकों में लगभग 2000 मकानों पर प्रशासन द्वारा कार्यवाही की जानी है.

Related Articles

Back to top button