
फिरोजाबाद; जिले में राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के पदाधिकारियों ने अनूठी मिसाल पेश की है. यहां बकरीद पर मुस्लिम समाज के कई लोगों ने कुर्बानी का बहिष्कार कर दिया. इतना ही नहीं मुस्लिम समाज के लोगों ने गौशाला पहुंचकर गायों को फल खिलाकर गोसेवा भी की. मुस्लिम समाज के इस कार्य की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं.
फिरोजाबाद
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) June 29, 2023
➡मुस्लिम समाज के लोगों ने मनाई अनूठी ईद
➡राष्ट्रीय मुस्लिम मंच ने कुर्बानी का किया बहिष्कार
➡हम कुर्बानी नहीं गौ सेवा करेंगे-राष्ट्रीय मुस्लिम मंच
➡गौशाला में जाकर गायों को फल खिलाकर सेवा की#Firozabad pic.twitter.com/Pf3whfz3Cn
भारत समाचार से खास बातचीत करते हुए इस पहल की अगुआई करने वाले सूफी हसन कादरी ने कहा कि गंगा जमुनी तहजीब कहने से नहीं करने से होती है. गौरतलब है कि राष्ट्रीय मुस्लिम मंच आरएसएस की विचारधारा से प्रभावित संगठन हैं. संगठन में मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में जुड़े हैं.
राष्ट्रीय मुस्लिम मंच की विचारधारा हिंसा विरोधी है और गांधी जी के विचारों से प्रेरित है. संगठन से जुड़े लोग भगवान राम, कृष्ण को अपना पूर्वज मानते हैं व मांसाहार न खाने की भी सलाह देते हैं. संगठन के अनुसार इस्लाम शांति का मजहब है जो किसी भी तरह के खून खराबे को बढावा नहीं देता. इसलिए जानवरों की बलि नहीं देनी चाहिए.









