फिल्म भेड़िया का ट्रेलर हुआ रिलीज, इंफेक्टेड भेड़िये के दमदार किरदार में नजर आयेंगे वरुण धवन

बॉलिवुड अभिनेता वरुण धवन ने आज ही के दिन इंडस्ट्री में अपने 10 साल पूरे कर लिये हैं। इस मौके पर फिल्म निर्माताओं द्वारा वरुण की अगली फिल्म भेड़िया का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

वरुण धवन की आगामी फिल्म भेड़िया का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर लोगो को काफी पसंद आ रहा है। वरुण फिल्म में एक इंफेक्टेड भेड़िये के रूप में दिखायी दे रहे हैं। इसमें वरुण के साथ कृति सेनन भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। फिल्म 25 नवम्बर को सिनेमा घरों में रिलीज होगी।

बॉलिवुड अभिनेता वरुण धवन ने आज ही के दिन इंडस्ट्री में अपने 10 साल पूरे कर लिये हैं। इस मौके पर फिल्म निर्माताओं द्वारा वरुण की अगली फिल्म भेड़िया का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर को देख कर साफ पता चलता है कि फिल्म में दमदार ऐक्शन के साथ कॉमेडी का तड़का भी लगाया गया है। अभिनेत्री कृति सेनन भी इस फिल्म में हैं। छोटे बालों में कृति का नया लुक दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। वरुण और कृति के अलावा अभिषेक बनर्जी और दीपक डोबरियाल को भी ट्रेलर में कॉमेडी करते देखा जा सकता है। बैकग्राउंड में ‘जंगल में कांड’ नाम का गाना भी सुनाई देता है।

25 नवम्बर को रिलीज हो रही इस फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। जिसके प्रोड्यूसर दिनेश विजान हैं और फिल्म को लिखा निरेन भट्ट ने है। फिल्म के म्यूजिक की जिम्मेदारी सचिन और जिगर की जोड़ी ने संभाली है। फिल्म के गानों के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। फिल्म में विज़ुअल इफेक्टस का भी भरपूर इस्तेमाल किया गया है। दर्शक फिल्म का मजा 2D के साथ 3D में भी ले सकेंगे। दमदार लग रही फिल्म भेड़िया को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु में भी सिनेमा घरों में रिलीज किया जाएगा।

            

Related Articles

Back to top button
En citronjakt för dem med perfekt syn: Vilka är de 3 vanligaste Каково значение слова "hallon": у вас есть 8 секунд, Bara 1 procent av människor med hög IQ Vad är de 3 skillnaderna mellan män: bara personer med Briljanta genier kan gissa: hitta en uggla på 7 sekunder Att upptäcka det dolda ordet 'plommon' på 7 sekunder: en Спасите пирог: у вас есть 5 секунд, чтобы решить головоломку Super IQ-test: hitta 3 skillnader i En gåta som bara genier kan lösa: du måste hitta Bara kraftfulla intelligenta hittar felet på 5 sekunder: