यूपी के विभिन्न बोर्ड और निगमों में जल्द होगी तैनाती, नामों को जल्द मुख्यमंत्री के सामने रखा जायेगा

निगमों में जल्द भाजपा पदाधिकारियों की नियुक्ति होगी. पदाधिकारियों में असंतोष दूर करने के लिए कदम उठाए जाएंगे.

लखनऊ– यूपी के विभिन्न बोर्ड और निगमों में जल्द तैनाती होगी.यूपी में बोर्ड,निगमों में जल्द भाजपा पदाधिकारियों की नियुक्ति होगी. पदाधिकारियों में असंतोष दूर करने के लिए कदम उठाए जाएंगे.बता दें कि निगम और बोर्डों में लंबे समय से पद खाली हैं.

संगठन ने क्षेत्रीय अध्यक्षों से पदाधिकारियों के पैनल का नाम मांगे थे.नामों को जल्द मुख्यमंत्री के सामने रखा जायेगा.कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने के लिए समायोजन की तैयारी है.एससी आयोग, अल्पसंख्यक आयोग में पद खाली है.

बाल आयोग के अध्यक्ष का कार्यकाल भी जल्द खत्म हो रहा है. आयोगों में सदस्यों के भी कई पद खाली चल रहे है.

Related Articles

Back to top button