इस अमेरिकी गायिका ने दुबई एक्सपो 2020 में अपने प्रदर्शन से बांधा समां, लोगों में भरा रोमांच…

अमेरिकी गायिका और अभिनेत्री एलिसिया कीज़ ने दुबई एक्सपो 2020 भीड़ से खचाखच भरे स्टेडियम में ‘कीज़’ शीर्षक से अपने नए डबल एल्बम का अनावरण किया। पॉपस्टार एलिसिया कीज़ ने दुबई के अल वास्ल प्लाजा डोम में संगीत का एक शानदार प्रदर्शन किया, जिससे दर्शक चकित रह गए। 40 वर्षीय अभिनेत्री ने अपने कुछ लोकप्रिय गीतों के माध्यम से मंच पर आग लगाने में कामयाबी हासिल की।

एलिसिया ने एक शानदार गोल्ड सीक्विन आउटफिट पहन रखा था और जब वो अपने आठवें स्टूडियो एल्बम के गानों के साथ-साथ अपने क्लासिक्स को मिलाकर परफॉरमेंस दे रहीं थी तो एक अलग ही जलवा बिखेर रही थी। उन्होंने अपने स्टाइलिश लुक को कंप्लीट करने के लिए टाइट प्लेटेड बन चुना। दुबई एक्सपो 2020 में शुक्रवार की रात बेहद ऊर्जावान साबित हुआ क्योंकि 15 बार के ग्रैमी पुरस्कार विजेता ने अपने एल्बम को एक भीड़ से खचाखच भरे स्टेडियम में दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया।

अपने एल्बम के रिलीज से पहले, एलिसिया ने खाड़ी क्षेत्र के युवाओं से ‘बोल्ड रहना जारी रखने’ का आग्रह किया। खाड़ी देशों में लोगों के लिए अपने संदेश के बारे में पूछे जाने पर आर एंड बी आइकन ने समाचार एजेंसी AFP को बताया, “हमेशा डेरिंग बने रहें।”

दुबई एक्सपो 2020 के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल ने यह पुष्टि किया कि कई हिट गाने दे चुकीं बॉलीवुड गायिका नेहा कक्कड़ भी इस समारोह में परफॉर्म करेंगी। दुबई एक्सपो 2020 के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट साझा किया जिसमें जानकारी दी गयी थी कि ‘दिलबर’ हिटमेकर 12 दिसंबर, 2021 को अपने अभिनय से प्रशंसकों का मनोरंजन करेंगी।

Related Articles

Back to top button
Live TV