Asia Cup 2022: ये देश करेगा एशिया कप की मेजबानी, पहले श्रीलंका में होना था टूर्नामेंट

श्रीलंका में गहराते आर्थिक संकट और अराजकता के माहौल के बीच श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने एशिया कप 2022 की मेजबानी करने से मना कर दिया था। जिसके बाद एशिया कप की मेजबानी इस बार UAE करेंगा इस बात की जानकारी खुद बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने दी।

बता दे कि  एशिया कप 2022 का आयोजन इस साल अगस्त सितंबर में श्रीलंका में होना था। और 2016 के बाद यह दूसरा मौका है जब ये टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। बता दे कि इससे पहले 2018 में एशिया कप ODI फॉर्मेट में  खेला गया था। जिसे टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में जीता था।

वहीं इस टूर्नामेंट में 6 टीमे हिस्सा लेगी। जिसमें से अबतक 5 टीमों (भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान) ने इस टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई कर लिया है। जबकि छठी टीम पर फैसला क्वालीफायर्स से होगा। हालांकि अभी तक एशिया कप के पूरे शेड्यूल का ऐलान नहीं किया है।

Related Articles

Back to top button